विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करतीं प्रधानाचार्या सरगम खरे
- फोटो : MAHOBA
महोबा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर लोकतंत्र में चुनाव का महत्व विषय पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय निबंध, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुआ। निबंध में हाईस्कूल की छात्रा कोमल वर्मा ने बाजी मारी। जबकि स्लोगन में नसरा अव्वल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या सरगम खरे ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जीजीआईसी सभागार में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 12 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अधिकांश छात्राओं ने मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान की जरूरत बताई। साथ ही मताधिकार को सबसे बड़ा अधिकार बताया। निबंध में कोमल वर्मा को पहला, यशस्वी तिवारी को दूसरा और उमा चतुर्वेदी को तीसरा स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में नसरा ने बाजी मारी। जबकि नीतू दूसरे और मोहिनी राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने कागज व कलम के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित आकर्षक आकृतियां उकेरी। साथ ही स्लोगन लिखकर मतदान का महत्व बताया। पोस्टर में नसरा को पहला, निशा को दूसरा और वसुंधरा को तीसरा स्थान मिला।