फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथों पर स्थापित होगी कोविड हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव सकुशल कराने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह ने निर्वाचन के लिए नामित निर्वाचन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से मतपत्रों के पैकेट बनाने के काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगा। साथ ही निर्देश दिया कि मतपत्रों के पैकेट बनाने पूरी सतर्कता बरती जाए। यदि मतपत्र का नंबर फट गया तो उसकी गिनती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार के मतदान में राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। मतदान कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक ही कराना होगा। मतदान के दिन कोरोना संक्रमित लोग शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच मतदान कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ के लिए रवाना होंगी, इसलिए सभी लोग 10 अप्रैल से मतपत्रों के पैकेट तैयार करने का काम शुरू कर दें और समय से पूर्ण कराएं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश यादव के अलावा सभी आरओ व एआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें