फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के 308 व जिला पंचायत सदस्य के 45 पर्चे बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को छठवें दिन प्रधान पद के 308 और जिला पंचायत सदस्य के 45 नामांकनपत्र बिके।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। तीन व चार अप्रैल को नामांकनपत्र जमा करने का काम शुरू होगा। गुरुवार को जिले के चारों ब्लॉकों में सुबह से ही उम्मीदवारों की भीड़ जुटी। चिलचिलाती धूप में लंबी कतारों में लगे संभावित उम्मीदवार नामांकनपत्र खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
कबरई ब्लॉक में प्रधान पद के 75, ग्राम पंचायत सदस्य के 139 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 78 नामांकनपत्र खरीदे गए। पनवाड़ी ब्लॉक में प्रधान पद के 74, सदस्य के 84 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 53, जैतपुर ब्लॉक में प्रधान पद के 73, सदस्य के 127 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 46 और चरखारी ब्लॉक में प्रधान पद के 86, सदस्य के 70 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 227 नामांकनपत्र खरीदे गए। शुक्रवार को नामांकनपत्रों की बिक्री का अंतिम दिन है। नामांकनपत्र दाखिल करने को कागजात बनवाने के लिए तहसील में उम्मीदवारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें