महोबा। पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। चुनाव के लिए दूसरे जिलों से आने वाली फोर्स को ठहरानेे के लिए जिले के 33 विद्यालयों को अधिगृहीत किया गया है।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से तीन मई तक के लिए बब्बू सिंह महाविद्यालय खन्ना, ब्रह्मचारी इंटर कालेज, आईटीआई खरेला, बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय खरेला, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पनवाड़ी, हमीदिया इंटर कालेज पनवाड़ी, छक्कीलाल हाईस्कूल पनवाड़ी, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक छात्रावास चरखारी, लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर व हॉस्टल चरखारी, संत जोसफ, ज्ञानस्थली, सरस्वती विद्यामंदिर, रायल पैलेस, सांई इंटर कालेज, जीजीआईसी, रामश्री कालेज, जीआईसी महोबा, डीएवी, दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय समेत 33 विद्यालयों व भवनों को अधिगृहीत किया गया है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव को संबंधित भवन उपलब्ध कराने और बिजली-पानी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।