महोबा। चुनाव को लेकर नामांकनपत्रों की बिक्री बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रही। प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 552 नामांकनपत्र खरीदे गए। तीन अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा।
नामांकनपत्रों की बिक्री के लिए जिले के कबरई, चरखारी, पनवाड़ी व जैतपुर ब्लॉक में काउंटर बनाए गए हैं। नामांकनपत्र दाखिल करने से संबंधित कागजात तैयार कराने के लिए पूरे दिन उम्मीदवारों का तहसील में जमावड़ा लग रहा है।
बुधवार को कबरई ब्लॉक में प्रधान पद के 174, ग्राम पंचायत सदस्य के 107 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 115 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसी तरह पनवाड़ी ब्लॉक में प्रधान पद के 83, सदस्य के 49 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 59, चरखारी ब्लॉक में प्रधान पद के 173, सदस्य के 101 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 78 और जैतपुर ब्लॉक में प्रधान पद के 122, सदस्य के 74 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 96 नामांकनपत्र बिके। कलेक्ट्रेट में बनाए गए काउंटर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने 46 पर्चे खरीदे।