फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण को लेकर आईं 52 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी पदों के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद आपत्तियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन के अंदर 52 लोगों ने आपत्तियां दाखिल की हैं। इनमें सबसे अधिक प्रधान के पदों को लेकर हैं। अब इन सीटों के आरक्षण की गेंद जिला प्रशासन के पाले में आ गई है। इन्हें डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी को निस्तारित करना है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई थी। संभावित प्रत्याशियों ने अपनी गणित बैठाना शुरू कर दिया था। पंचायती राज विभाग ने प्रधान, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य पदों के लिए आरक्षण की सूची मंगलवार को जारी कर दी थी। साथ ही आपत्ति व वादों के लिए आठ मार्च तक तिथि तय की।
डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि दो दिन तक भीतर विभिन्न पदों के लिए 52 आपत्तियां आई हैं। इनमें प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने आपत्ति दाखिल की है। आठ मार्च के बाद आपत्तियों व वादों के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। एक-दो सीटों के आरक्षण में बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें