महोबा। अचानक ठंड बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को तेज बुखार के चलते एक वृद्घ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मध्यप्रदेश के थाना लवकुशनगर के ग्राम प्रकाश बम्हौरी निवासी गोपाल सिंह (70) पुत्र माधव सिंह की रविवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। तेज बुखार व सीने में दर्द होने की शिकायत पर परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए।