फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सफाई कर्मी निलंबित, 12 कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने एक सफाईकर्मी को निलंबित कर 12 का वेतन रोका है। तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन गांवों में सफाईकर्मी न पहुंचने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। इसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने ग्राम पंचायत थुरट में तैनात सफाई कर्मी रामनजर को निलंबित कर दिया है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) पनवाड़ी दयाराम निर्मल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन के दौरान सफाई कर्मी सहायक विकास अधिकारी कार्यालय जैतपुर में संबद्ध रहेंगे। वहीं जतौरा, बैहारी, उटिया, कैमाहा, दमौरा, सुकौरा, जैतपुर, बछेछर खुर्द, खिरिया कला, लाड़पुर, कुलपहाड़, सगुनिया माफ में तैनात सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गयी है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अग्रिम कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें