फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 के सापेक्ष 820 युवाओं ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोविड-19 से लड़ाई को लेकर बुंदेलों की तारीफ मुख्यमंत्री तक कर चुके हैं। युवाओं के टीकाकरण की बारी आई तो उन्होंने भी जमकर उत्साह दिखाया। पहले दिन 1000 के सापेक्ष 820 युवाओं ने टीका करण कराया। इसके साथ ही पूरे जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन पहले से ही कराया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार सीएचसी में दो पहर दो बजे तक 50 लोगों ने टीकाकरण कराया। श्रीनगर संवाद के अनुसार पीएचसी 90 लोगों का पहले दिन वैक्सीनेशन किया गया। एएनएम मेहरून्निसा एवं गुड़िया देवी ने टीकाकरण किया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार 90 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सत्यम रिछारिया का कहना है वैक्सीन कोरोना को रोकने के प्रथम कड़ी है। इसे लगवाने के बाद अगर संक्रमित भी होते हैं तो जानलेवा नहीं होगा। अफवहों में ना पड़ें वैक्सीन अवश्य लगवाएं। रचना गोस्वामी का कहना है कि संक्रमण से बचाव को लेकर टीका करण सबसे अच्छा उपाय है। इसको लेकर घबराएं नहीं सकारात्मक सोंचे और वैक्सीनेशन को लेकर भागीदारी करें।
एक की मौत, पांच स्वस्थ
महोबा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट एक और संक्रमित मिला है। पांच रोगी और स्वस्थ हो गए हैं। 49 सक्रिय केस हैं, 40 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं एक और संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोविड एल-2 में चार मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें