फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सोलर प्लांट लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़। राजकीय पॉलिटेक्निक कुलपहाड़ में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर चार लोगों ने संस्थान के निदेशक से करीब आठ लाख रुपये की ठगी की है। रुपये देने के बाद भी काम शुरू नहीं होने पर जब निदेशक ने उनसे बातचीत की तो फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर निदेशक ने कोतवाली कुलपहाड़ में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक सौरभ यादव ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के सामुदायिक बरातघर सेक्टर एफ एलडीए कॉलोनी निवासी अशोक श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव व दो अन्य व्यक्ति आए। उन्होंने बताया कि वह शैक्षिक संस्थानों समेत अन्य जगहों पर सोलर प्लांट लगाने का काम करते हैं।

उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कन्नौज व राजकीय आईटीआई बदलापुर जौनपुर का कार्य आदेश भी दिखाया और बताया कि यहां पर वह काम कर चुके हैं। यदि वह आदेश देंगे तो किफायती दाम में वह सोलर पैनल लगाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने अपनी फर्म के अभिलेख दिखाए। सब कुछ तय होने पर उन्होंने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि की प्रति देते हुए एक चेक दी और कहा कि इसी खाते में रुपये भेजने हैं। बातचीत के बाद चारों लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने खाते में 28 दिसंबर 2024 को दो लाख, 23 जनवरी 2025 को तीन लाख व 26 मार्च 2025 को तीन लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने सोलर प्लांट के लिए फोन किया तो अशोक और रंजना हीलाहवाली करने लगे। 20 अगस्त 2025 को उन्होंने अशोक कुमार को फोन किया तो उसने गालियां दीं और कहा कि फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर रुपया लिया है और अब इसे भूल जाओ। अगर शिकायत करोगे तो जान से मार दिया जाएगा या फिर प्राथमिकी दर्ज में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा।

चार अप्रैल को भी उक्त लोगों ने फोन करके गालियां और जान से मारने की धमकी दी। सौरभ ने अशोक कुमार श्रीवास्तव की ओर से दिए गए फर्म के कागज, चेक, आधार कार्ड आदि व रुपये भेजने के प्रमाण कोतवाली में दिए है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अशोक कुमार श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें