फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल

Mon, 30 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
दीवाली की रात को मानसा में युवक का कत्ल
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन


जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रविवार को महोबा से कबरई जाते समय एक टैंपो असंतुलित होकर पलट गया। जिससे टैंपो में सवार राम प्रसाद 55 पुत्र मिड़वा निवासी कुलकुआ, रामसखी 35 पत्नी कालीचरन निवासी महोबा, राम 30 पुत्र मुकुंद निवासी बीजानगर, रामेश्वर निवासी लवकुशनगर, सियाचरन 55 पुत्र प्यारेलाल निवासी मौदहा सहित आधा दर्जन टैंपो सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामप्रसाद को गंभीर चोटें लगी बताईं गईं।

 उधर, शहर के मोहल्ला जारीगंज निवासी स्टीफन 70 रविवार को परमानंद चौराहे की तरफ जा रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह चितहरी निवासी रामलाल बाइक से महोबा आ रहा था। तभी कुम्हडौरा के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें