फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ईद-उल-अजहा आज, जमकर हुई बकरों की खरीदारी

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
शहर के शुक्रवारी बाजार में बकरों की खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद - फोटो : शहर के शुक्रवारी बाजार में बकरों की खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार के मनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवारी बाजार में लोगों ने बकरों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बकरे खरीदें। उधर, मस्जिदों में बकरीद की नमाज को लेकर वक्त तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार में सुबह आठ बजे से दोपहर तक चहल-पहल रही। शहर के अलावा आसपास के गांवोंं के लोगों ने आकर यहां खरीदारी की। छतरपुर निवासी प्रमोद, पप्पू, कामता, कमलेश ने बताया कि बाजार में हर रेंज के बकरों की भरमार रही। उधर, शहर की विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है। ईदगाह में सुबह 7.30 बजे शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन नमाज अदा कराएंगे। इसी तरह शाही मस्जिद में सुबह 7.15 बजे, पुलिस चौकी स्थित नूरानी मस्जिद में आठ बजे, शहर जामा मस्जिद व मकनियांपुरा की मस्जिद में 7.45 बजे नमाज होगी। इसके अलावा विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें