फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर्व पर बाजार हुए गुलजार

Sun, 25 Jun 2017 12:10 AM IST
ईद पर्व पर बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ईद पर्व पर बाजार खासे गुलजार हैं। त्योहार के मद्देनजर दुकानों में चहल पहल बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बिक्री रेडीमेड कपड़ों कुर्ता पायजामा की हो रही है। कुर्ता टोपी और सिवईं से बाजार सज गए हैं।  
ईद त्योहार के चंद दिन शेष रह जाने से बाजार में खासी चहल पहल बढ़ गई है। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों से लेकर चूड़ियों की दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ जुट रही है। खनगा चौराहा में टोपियां और कुर्ताें की अलग से अस्थाई दुकानें लगाई गई है। जहां पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


सिवई सूतफेनी का बाजार गर्म
ईद त्योहार को लेकर सूतफेनी और सिवईं का कारोबार जोर पकड़ने लगा है। सिवइयों की मांग अधिक होने के कारण शहर में स्थापित कारखाने में दिनरात सिवईं और सूतफेनी तैयार कराई जा रहीं हैं। ईद में सिवईं की बिक्री बढ़ जाने के कारण कारखाना संचालक ने अतिरिक्त कारीगर लगाकर रात में भी सिवईं बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिले के अलावा राठ, हमीरपुर, मौदहा, नौगांव आदि कस्बों में सिर्वइं सेल की जाती है।

चूड़ियाें की दुकान ज्यादा आबाद
नए सूट के साथ मैच की चूड़ियां न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। महिलाएं चूड़ियों की खरीद के लिए एक से दूसरी दुकान मैच मिलाने के लिए मशक्कत कर रहीं हैं। चूड़ियों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इसलिए चूड़ियों की दुकानें भी ईद को लेकर सज गई हैं। स्थिति यह है कि मुख्य बाजार के अलावा अन्य मार्गों पर भी त्योहार को देखते हुए चूड़ियों की दुकानें खुल गई है। जहां पर फैशनेबुल चूड़ियां सजाई गई है।
विज्ञापन


रंग रोगन कर किया जा रहा मस्जिदों को तैयार
ईद त्योहार पर मस्जिदों में साफ सफाई कर रंग रोगन कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर की ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में रंगाई पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मस्जिदों के मुतवल्लियों ने ईद त्योहार के मात्र एक दिन शेष रह जाने के कारण मस्जिदों में सफाई पुताई का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें