जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें सभी से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई। खरेला में एबीएसए ने और पसवारा गांव में जिला समन्वयक रोहित कुमार वर्मा व एनपीआसी जागेश्वर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिक्षा अनमोल रतन, पढ़ने लिखने का करो जतन, पढ़ो पढ़ाओ घर-घर खुशहाली लाओ, घर-घर में समझाना है स्कूल चलो स्कूलो जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर बच्चों ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। न्याय पंचायत पसवारा में सभी स्कूलों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली।
इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ. रोहित वर्मा ने कहा कि प्राइमरी शिक्षा बेहतर होनी चाहिए। यहीं से बच्चे की नींव मजबूत होती है। एनपीआरसी जागेश्वर गौतम ने कहा निरक्षरता अभिशाप है इसे दूर करना हम सभी का कर्त्तव्य है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कुलदीप तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, उमा सचान, कौशल्या वर्मा, योगेंद्र अनुरागी, मंजुल निगम आदि मौजूद रहे।
कस्बा खरेला के आधा दर्जन प्राथमिक और जूनियर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूंछा से जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एनपीआरसी कृष्णकांत श्रीवास्तव, बीआरसी बृजमोहन खरे, रागिनी मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार, अधिशासी अधिकारी एसके श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय प्राचीन, प्राथमिक कन्या प्राचीन, प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक नवीन, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्वामीदास, प्राथमिक विद्यालय व जूनियर मानिक मोहाल के साथ-साथ नवीन प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अलावा ठाकुर रणधीर सिंह ज्ञान सरोवर समेत कई विद्यालयों के बच्चे शामिल थे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर शिक्षक राकेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, बिनीता पालीवाल, नवीन मिश्रा, रामकुमार, जगदीश, लखनलाल, जितेंद्र राठौर, लालचंद्र दीक्षित, केके तिवारी, किरन गुप्ता, विनय सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।