पोस्टर बनाकर यातायात नियमों के पालन का संदेश देतीं छात्राएं।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/बेलाताल। मंगलवार को शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से यातायात नियम बताकर लोगों को जागरूक किया।
प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि पोस्टर जागरुकता का सशक्त माध्यम होता है। जागरुकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. मधुबाला सरोजनी मौजूद रहे। इसी तरह सड़क दुर्घटनाओं कमी लाने के लिए डीएम मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, खुद बचें और दूसरे का जीवन भी सुरक्षित रखें।
बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बे के एसके महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य महेश प्रसाद पाठक ने वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट-बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर प्रवक्ता महेंद्र कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, अरुण सक्सेना, अजय तिवारी, सविता, अंजूलता मौजूद रहे।