फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: पहले चरण में पांच बच्चों को मिला दाखिला, दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में पांच बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिला है। दूसरे चरण में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 23 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो मार्च को शुरू हो गई थी। पहले चरण में पांच बच्चों को दाखिला मिला है। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी। 24 से 26 अप्रैल तक आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 28 अप्रैल को दूसरे चरण की लाटरी की जाएगी, जिसके आधार पर पांच मई तक दाखिला कराना होगा। इसके बाद तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी।
बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्यभान ने बताया कि पहले चरण में पांच बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिल गया है। दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन्होंने पहले चरण में आवेदन नहीं किया है, वह अब दूसरे चरण में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की जांच के बाद विभाग द्वारा सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद संबंधित विद्यालय में बच्चों को दाखिला मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें