महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में एक सीट पर प्रवेश के लिए बुधवार को परीक्षा हुई। इसमें 116 बच्चों ने भाग्य आजमाया। इस दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन के मुताबिक एक कक्षा में 12-12 बच्चों को बैठाया गया।
एसडीएम सौरभ पांडेय व डीआईओएस एसपी सिंह, परीक्षा प्रभारी केपी अग्रवाल की देखरेख में यह परीक्षा कराई गई। यह जानकारी प्राचार्या शबाना सिद्दीकी ने दी। उन्होंने बताया कि एक सीट के लिए हुई इस परीक्षा के लिए 223 बच्चों ने फार्म भरा था। इसमें 116 बच्चे शामिल हुए। 107 बच्चे अनुपस्थित रहे।