फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: जिले के 330 परिषदीय स्कूलों में होंगे स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय स्कूलों को हाईटेक करने की तैयारी हो गई है। इन स्कूलों में डिजिटल तरीके से पठन-पाठन का कार्य कराया जाएगा। एलईडी टीवी के साथ इंटरनेट की भी व्यवस्था होगी। अध्यापन कार्य के वीडियो भी तैयार कर लिए गए हैं। वीडियो को कक्षावार व विषयवार दिखाया जाएगा। दिवाली के दौरान जिले को यह सौगात मिलने जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई प्रभावित हुई तो कक्षा एक से आठवीं तक के कोर्स को डिजिटल फार्मेट में बदलने के लिए शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने मंथन किया। इसके लिए प्रदेश भर से चुने गए 72 शिक्षकों ने इस स्क्रिप्ट के आधार पर वीडियो शूट किए हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो शूटिंग का काम लखनऊ व नोएडा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुआ। 192 टॉपिक पर वीडियो तैयार किए गए हैं। वीडियो कुछ इस तरह तैयार किए गए हैं कि इनको देखते के बाद बच्चों के मन में किस तरह की शंका न रहे। प्रत्येक वीडियो का समय 21 से 35 मिनट के बीच का है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में हाईटेक तरीके से पढ़ाई कराने को लेकर व्यवस्था की जा रही है। मिशन प्रेरणा एप यू ट्यूब चैनल के माध्यम से बच्चों का ज्ञान अर्जन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 330 स्कूलों में स्मार्ट टीवी (एलईडी) और इंटरनेट की व्यवस्था की जा रही है। यदि कहीं भी इंटरनेट की समस्या आती है, तो वहां उपलब्ध कराई जा रही पेन ड्राइव की मदद पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें