महोबा। जेईई-नीट परीक्षा निरस्त कराने और केजी से पीजी तक की फीस माफ कराने को लेकर मंगलवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। तहसील में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नीतियों की आलोचना की गई।
सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकले कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जेईई-नीट परीक्षा निरस्त कराने और फीस माफ कराने को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किए जाने का विरोध जताया।
कहा कि सरकार की दमनकारी नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदर तहसील में धरने पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया। नीट की परीक्षा का आयोजन कर सरकार छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, योगेश यादव, आकाश शर्मा, लवकेश राजपूत, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, यश चौरसिया, धर्मेंद्र सेन, पुष्पेंद्र सिंह, प्रिंस सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।