फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ई-रिक्शा चालक को पीटकर मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली के पठा तिराहा के पास एक ई-रिक्शा चालक को तीन दबंगों ने बुरी तरह से पीट दिया। उसका मोबाइल व नकदी भी आरोपियों ने छीन ली। मामले में कार्रवाई न होने पर विधायक से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक मुकेश कुमार निवासी पठा तिराहा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 29 जून की रात करीब 9.30 बजे वह घर ई-रिक्शा से जा रहा था। तभी लवकुशनगर तिराहा से तीन लोग पठा तिराहा जाने के लिए रिक्शा में बैठे। पठा तिराहा में उन्हें उतरने को कहा तो आरोपियों ने मुकेश को पीटना शुरू कर दिया और सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने करीब 12 बजे रात तक पीटने के बाद मोबाइल फोन, 700 रुपये नगद और ई-रिक्शा छीनकर उसे मौके से भगा दिया। बाद में मुकेश के खाते से 2,300 रुपये भी निकल गए। इन रुपयों से एक दुकान से शराब खरीदी गई। मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने विधायक राकेश गोस्वामी से शिकायत की। विधायक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें