फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराया डंपर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 16 परिचय-दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त डंपर व मौजूद भीड़। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड खन्ना के पास शनिवार को एक डंपर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया जिसे राहगीरों ने बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जनपद कानपुर देहात के कमलपुर निवासी रवींद्र कुमार डंपर चालक है। वह शनिवार को पत्थरमंडी कबरई से गिट्टी लादकर जनपद कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह खन्ना कस्बे के बस स्टैंड के पास पहुंचा तो सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने केबिन में फंसे चालक रवींद्र को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें