फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में दुलारा की टीम विजेता

Tue, 20 Nov 2018 10:11 PM IST
mahoba
विज्ञापन
अच्छा प्रदर्शन देने वाले युवाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। ग्राम सुगिरा में मंगलवार को दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर क्षेत्र की एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। एक एक करके सभी टीमों ने लाठी-डंडों से करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन कराया। वहीं सभी दुलारा से आई टीम ने लाठी-डंडों के प्रदर्शन के साथ-साथ एक दूूसरे ऊपर चढ़कर हैरतअंगेज कारनामे दिखाने पर उसे विजेता घोषित किया गया जबकि सुगिरा की टीम उप विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

युवा क्रांति संस्कृति रक्षा मंच के युवा साथियों और ग्रामवासियों के सहयोग से बुंदेलखंड का वीर रस पूर्ण दिवारी नृत्य संपन्न हुआ। जहां पर ग्रामीणांचलों से आई टीमों ने घुंघरू की आवाज के बीच जमकर लाठी-डंडे चलाकर करतब दिखाए। दिवारी नृत्य देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। तीन घंटे तक चल दिवारी नृत्य प्रतियोगित का ग्रामीणों ने आनंद उठाया।
विजेता और उपविजेता टीमों को कुलपहाड़ के कुंवर सारांश प्रताप ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी पुरस्कृत किया। दिवारी महोत्सव के मौके पर युवा संरक्षण मंडल के आलोक कुमार द्विवेदी, तखत सिंह यादव, प्रमोद राजपूत, नंद किशोर प्रजापति सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें