फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के चलते लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Tue, 26 May 2015 11:06 PM IST
Due to the increased difficulties of jam
विज्ञापन
विज्ञापन
 चरखारी बाईपास मार्ग के निर्माण के चलते शहर में आवागमन की व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। शहर के मुख्य मार्ग पर अब सारा दिन वाहनों की आवाजाही बढ़ जाने से घंटों मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहता है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि माह मार्च में चरखारी बाईपास मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी, लेकिन तीन किलोमीटर लंबा मार्ग कार्यदायी संस्था दो माह बाद भी  पूरा नहीं कर सकी, जिससे शहर के मुख्य मार्ग से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। मात्र एक मार्ग से दिन भर छह पहिया, चार पहिया और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही होने से आए दिन जाम लग जाता है। जिसका खामियाजा राहगीरों और यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते कार्यदायी संस्था मंद गति से सड़क का निर्माण कार्य करा रही है। प्रशासन द्वारा सीसी रोड निर्माण के चलते मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है, जिससे अब वाहनों का आवागमन शहर के मुख्य मार्ग से होने लगा है। मुख्य मार्ग बाजार रोड पर पड़ने के कारण जाम की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें