फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चालकों-परिचालकों को 4,800 तो कर्मचारियों को मिलेंगे 2,500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिवाली व छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम ने शुक्रवार से 17 नवंबर तक 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना लागू की है। पर्व में बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। इस दौरान चालकाें-परिचालकों को 4,800 और कर्मचारियों को 2,500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

महोबा डिपो के बेड़े में निगम की 120 व 13 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जिनके संचालन के लिए 516 महिला-पुरुष चालक-परिचालक कार्यरत हैं। त्योहारी सीजन में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पर्व पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में लोग घरों व रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बस संचालन की तैयारी की है।
पर्व के दौरान मौजूदा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। योजना अवधि में नियमित और संविदा चालक-परिचालक व डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि प्रोत्साहन योजना छह से 17 नवंबर तक चलेगी। इसमें चालक और परिचालकों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर प्रतिदिन 400 रुपये मिलेंगे। इस तरह 12 दिनों के लिए कुल 4,800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, कर्मचारियों को प्रतिदिन 208 रुपये के हिसाब से 12 दिनों के लिए 2,500 रुपये योजना के तहत दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें