फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो दिन मेंं एक बार हो रही पेयजलापूर्ति, पेंशनर आक्रोशित

Thu, 31 Jul 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर में मटमैले पानी की आपूर्ति होने और दो दिन में एक बार ही जलापूर्ति किए जाने से पेंशनर भड़क गए हैं। बुधवार को पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को सौंपा। इसमें पेयजल आपूर्ति करने वाली संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के प्रदेश महामंत्री बीके तिवारी के नेतृत्व में अध्यक्ष सुनील शर्मा, शिवकुमार त्रिपाठी, बसंतलाल गुप्ता, लघुचंद्र आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि बारिश के मौसम में शहरवासी बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं। पेयजल आपूर्ति करने वाली कंपनी दो दिन में एक बार सप्लाई दे रही है। करीब एक माह से नलोंं से मटमैला पानी आ रहा है।
उन्होंने आपूर्ति करने वाले कंपनी पर अनुबंध की शर्ताें का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने, शर्तों को सार्वजनिक किए जाने, नियमित पेयजल आपूर्ति कराए जाने व ट्यूबवेलोंं की मरम्मत कराकर आपूर्ति किए जाने की मांग की। इसके साथ ही पेंशनरों ने पेंशन पुनरीक्षण समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग
महोबा। भाजपा नेता राहुल अग्रवाल ने शहर में दो दिन में एक दिन पेयजल आपूर्ति किए जाने पर एडीएम रामप्रकाश को पत्र सौंपा। इसमें उर्मिल बांध से होने वाली पेयजल आपूर्ति को नियमित कराए जाने की मांग की। बताया कि जल संस्थान के करीब 24 ट्यूबवेल महोबा में स्थापित है। पहले इन्हीं से पेयजल आपूर्ति होती थी। इन ट्यूबवेलों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति की जाए। एडीएम ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें