फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः रिछा गांव में डोर-टू-डोर कराया जा रहा सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा में थाना पनवाड़ी के ग्राम रिछा में दिल्ली से आए एक युवक कोरोना पॉजिटिव के बाद प्रशासन ने गांव में दो स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाकर डोर-टू-डोर सर्वेक्षण शुरु कर दिया है। एक-एक ग्रामीण की स्वास्थ्य की जानकारी कर सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने लेखपाल सुरेेश चंद्र अग्निहोत्री व उदेश राजपूत को ग्राम रिछा में चिकित्सीय टीम के साथ रवाना कर दिया है। साथ ही एएनएम कुसुम, विमला सोनी, गायत्री देवी, आशा हेमलता, बेबी अंसारी, राजेंद्र कुमारी, सुपरवाइजर रुकमणी और नोडल अधिकारी डॉ. आनंद स्वरूप को देखरेख में लगाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ के चिकित्साधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार राजपूत ने रिछा गांव में गठित की गई स्वास्थ्य विभाग की टीमें पल्स पोलियो की तर्ज पर एक घर के सदस्यों की जानकारी कराकर मकानों में नंबर डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें