फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को फरसा मार किया घायल

Tue, 28 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड जैतपुर के ग्राम महेवा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पर दबंगों ने लाठी, डंडों और फर्से से हमला कर लहूलुहान कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ में दी गई तहरीर में क्षेत्र पंचायत सदस्य मातादीन(65) ने बताया कि दबंगों द्वारा चार माह पहले उसके घर में आग लगा दी गई थी, जिसके चलते दबंगों से कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह गांव के पास कुछ पड़ोसियों के साथ धार्मिक कार्यक्रम (रात्रि दरबार) में गया था कार्यक्रम के बाद सुबह  चार बजे घर लौट रहा था तभी अंधेरे का फायदा उठाकर दबंग ने मातादीन की लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद सिर पर फरसा मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कुलपहाड़ में भज्जू पुत्र मुन्ना निवासी महेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें