डॉ. जगतराम बने चंडीगढ़ पीजीआई के नए डायरेक्टर
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गुरुवार को जिला अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।
देश में स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। ताकि हर गांव, मोहल्ला, कस्बा, जिला और प्रदेश साफ सुथरा हो सके। इसके लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कार्यालयों में गुटखा पान खाने और थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इसी के तहत शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदयवीर सिंह ने डाक्टरों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कहा कि सभी डाक्टर और कर्मचारी दूसरों को भी साफ सफाई के प्रति प्रेरित करेंगे। इस मौके पर डा. एके मिश्रा, रीतेश पांडेय के अलावा दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।