फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में घबराएं नहीं, पुलिस की सहायता लें : नीलम

Mon, 24 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्बे के शेखन पाठक में बैठक का आयोजन किया गया। महिला चौकी प्रभारी नीलम यादव ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि यदि किसी महिला को कोई दिक्कत होती है तो वह तत्काल पुलिस से संपर्क करें। उन्हें तत्काल मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कहा कि देश के कानून ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिया है। सरकार मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला उत्पीड़न रोकने का काम कर रही है। महिलाओं की सहायता के लिए 1090, 1076, 181 व 112 हेल्पलाइन नंबर चलाए जा रहे हैं। बताया कि इन नंबरों पर कॉल करने पर महिलाओं को त्वरित सहायता मुहैया कराई जाती है। सुरक्षा, सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, परामर्श केंद्र का संचालन कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्याएं होने पर महिलाएं व बच्चियां तत्काल पुलिस से संपर्क करें। उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें