फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों में आग से लाखों का माल राख

Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना खरेला के ग्राम चिचारा में बुधवार दो मकानों में लगी से लाखों का माल खाक हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने जानकर आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



ग्राम चिचारा निवासी सुख नंदन पुत्र दशरथ श्रीवास बुधवार को अपने मकान में ताला लगाकर दूसरे मकान में गए थे। इसी बीच मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीण दौड़ पड़े और जल श्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इसके साथ ही पड़ोस के राजेश पुत्र भवानीदीन के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकानों में रखी गृहस्थी व अन्य सामान राख हो चुका था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप खुन्नस में आग लगाने की शंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें