फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-डूडा विभाग के निरीक्षण में अभिलेख देखतीं डीएम गजल भारद्वाज। स्रोत: सूच
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को आईजीआरएस के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक के आधार पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर डूडा के परियोजना अधिकारी व अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लाभार्थियों को समय से लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त ली। लापरवाही मिलने पर परियोजना अधिकारी राकेश कुमार का वेतन रोकते हुए शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर समस्या का वास्तविक निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कार्यालय उपस्थित रजिस्टर की जांच की। इस दौरान कर्मचारी सीएलपीसी (सिटी लाइवलीहुड्स प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) अर्पित पांडे बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।