फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में डीएम ने मांगा सहयोग

Sat, 23 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि गांव-गांव में टैंकर भेजकर पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्हाेंने कहा कि संकट की इस घड़ी में ग्राम प्रधान भी सहयोग करें। मनरेगा से सूखे कुआें और तलाबों की सफाई कराकर पेयजल व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन


 वह शनिवार को राज्य पोषण मिशन के तत्वावधान में विकासखंड सभागार चरखारी में आयोजित ग्राम प्रधानों की मातृ एवं बाल पोषण विषयक कार्याशाला में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि कुपोषण से लड़ने के लिए हम सभी को जुटना होगा। डीएम ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान मिलकर ग्राम स्वास्थ्य पोषण समिति की बैठक कर पोषण स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाें को प्रयोग में लाएं। कहा कि ग्राम प्रधान विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्राें की साफ-सफाई व पोषण सेवाएं देने के लिए उदासीन परिवारों को प्रेरित करें।

सीडीओ शिवनारायण ने बताया कि समाजवादी राहत पैकेट का वितरण प्रतिदिन किया जा रहा है। उन्हाेंने ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियाें से सूखे के संकट में हर संभव मदद करने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना, अति कुपोषित बच्चाें, मनरेगा कार्य तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कैंप लगाए जाएंगे। जिन लोगों ने खाद्य सुरक्षा के तहत अपना पंजीकरण नहीं कराया है वह शीघ्र अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें