फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खुदाई पर डीएम नाराज

Sat, 10 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में बसौठ निवासी रानी पत्नी भगवानदीन ने बताया कि उनकी लोहिया आवास की दूसरी किश्त अभी तक नहीं आई है। जिस पर डीएम ने सीडीओ को दूसरी किश्त भिजवाए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क के किनारे नाले का निर्माण मनरेगा से कराए जाने की बात कही। गांव की ही करीमन पत्नी वहीद अहमद असहाय होने के बाद भी उसे लोहिया आवास न मिलने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने लोहिया आवास दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं कुशवाहा बस्ती में 200 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाना है। जिसमें अभी तक 20 मीटर सड़क बनी है। जिसे जल्द बनाए जाने के निर्देश दिए। परमेश्वरी दयाल सहित कई लाभार्थियों ने शौचालय बनवाए जाने की मांग की। केसर रानी पत्नी अशोक, राजकुमारी पत्नी वीर कुमार ने कई माह से पेंशन न आने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को समय से पेंशन भिजवाने के निर्देश दिए। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल, ग्राम प्रधान राजाराम, सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें