फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षा के कमजोर स्तर पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व अपर जिलाधिकारी न्यायिक पूनम निगम ने शिक्षा की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिले के मॉडल स्कूल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिच्छू पहाड़िया पहुंचे। निरीक्षण में विद्यालय के बाथरूम गंदे मिले। पेयजल के लिए आरओ का कार्य न कराने और शिक्षा के कमजोर स्तर समेत कई खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बालिकाओं के शैक्षिक स्तर को जानने के लिए कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं से अंग्रेजी, गणित व इतिहास संबंधी सवाल जवाब किए। गणित संबंधी सवाल हल करने के लिए डीएम ने छात्राओं को बोर्ड पर आमंत्रित किया लेकिन बच्चे सही जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि दोबारा निरीक्षण में यदि अव्यवस्था मिलीं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक की बच्चियों के रहने के लिए निर्माणाधीन हॉस्टल के हस्तांतरित न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी एमपी सिंह को शीघ्र हॉस्टल को हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें