फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने यूपी-एमपी सीमा के कुम्हडौरा बार्डर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
यूपी-एमपी सीमा पर कुम्हड़ौरा बॉर्डर का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन को लेकर डीएम अवधेश तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार ने यूपी-एमपी की सीमा स्थित कुम्हड़ौरा बॉर्डर का निरीक्षण किया। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहे ताकि कोरोना संदिग्ध जिले में दाखिल न हों।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों का पास चेक करने के बाद ही अनुमति दी जाए। उन्होंने बताया कि 4,445 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, 848 संस्थागत व 11 मेडिकल क्वारंटीन हैं। 94 सैंपल लिए गए हैं। 69 लोगों की निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें