फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः डीएम और एसपी ने शहर का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
बकरीद पर्व को लेकर मस्जिदों का भ्रमण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम अवधेश कुमार तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार ने बकरीद को लेकर शहर का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों पर तैनात पुलिसकर्मियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस को पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कोरोना संक्रमण से बचाव व शांति व्यवस्था को लेकर ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्वक सौहार्द के साथ घर पर ही मनाने की अपील की। कहा कि अफवाह व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इसके बाद वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम में मौजूद वृद्धजनों से वार्ता कर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने को कहा। सभी से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एलआईयू अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें