जिला पंचायत कार्यालय के अपर मुख्य अधिकारी पर महिला स्टेनो नेगंभीर आरोप लगाते हुए चैंबर का बाहर से ताला लगाकर बंद दिया।
चैंबर में फंसे अपर मुख्य अधिकारी ने मोबाइल से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस एक घंटे बाद ताला खुलवा सकी।
अपर मुख्य अधिकारी की तहरीर पर महिला स्टेनो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
जिला पंचायत कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात मोनिका यादव अक्सर कार्यालय से गायब रहती है। इस पर अपर मुख्य अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने नोटिस जारी किया।
नोटिस के बाद महिला कर्मचारी कार्यालय में कामकाज करने लगी। स्टेनो ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य अधिकारी उन्हें कोई काम नहीं देते हैं और अपने पास बैठाकर द्विअर्थी बातें करते हैं।
इसके बाद बुधवार को स्टेनो ने अधिकारी के चैंबर का ताला लगाकर उसे अंदर बंद कर दिया। कर्मचारियों के कहने के बाद भी स्टेनो ने एक नहीं मानी।
अपर मुख्य अधिकारी के फोन पर पहुंची पुलिस को भी महिला स्टेनो ने एक घंटे तक चैंबर का ताला नहीं खोलने दिया।
बाद में पहुंची महिला पुलिस ने चाबी लेकर चैंबर का ताला खोला। उधर अपर मुख्य अधिकारी का कहना है कि स्टेनो नियमित कार्यालय नहीं आती हैं। कार्यालय नियमित आने की बात कहने पर महिला स्टेनो भड़क गईं और तोड़फोड़ करते हुए चैंबर का ताला लगा दिया।
पूर्व में भी कई बार अभद्रता व गाली-गलौज कर चुकी है। नके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अपर मुख्य अधिकारी की तहरीर पर महिला स्टेनो मोनिका यादव के खिलाफ तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कराई जा रही है।