महोबा। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते आर्थिक रूप से गरीब लोगों को निशुल्क राशन मुहैया कराने का बीड़ा उठाने वाले समाजसेवी सागर सिंह ने गुरुवार को छह से अधिक गांव में सौ गरीबों को निशुल्क राशन किट वितरित की। प्रत्येक किट में एक बोरी आटा के अलावा चावल, दाल, तेल, मसाले व अन्य सामग्री शामिल है।
एक माह का निशुल्क राशन पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। समाजसेवी सागर सिंह व उनके भाई संग्राम सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। जिनकी मदद के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
अभी तक एक हजार श्रमिकों व गरीब परिवारों को राशन सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। फोन पर सूचना मिलते ही वह अपने वाहन से खाद्य सामग्री गरीबों के घर पहुंचाते हैं। (संवाद)