फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिला अस्पताल में गंदगी, प्रभारी सीएमएस का रोका एक दिन का वेतन

Tue, 17 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अभय प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाथरूम गंदे मिलने, नालियां चाेक होने पर चार सफाईकर्मियों का मानदेय रोकने के लिए कंपनी को निर्देशित किया। उन्होंने वार्ड में राउंड न करने और सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश भट्ट का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंंने इमरजेंसी, ओपीडी, इंटीग्रेटेड लैब, एक्सरे, सीटी स्कैन आदि का निरीक्षण किया। ओपीडी के निरीक्षण में बाथरूम गंदे मिले। आउटसोर्स कर्मचारी काम नहीं करते पाए गए। इस दौरान अधिकांश डॉक्टर ड्रेस कोड में नहीं मिले। इमरजेंसी के निरीक्षण में कक्ष में पांच डॉक्टरों के ध्रूमपान करने पर दोबारा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। बाहर से दवा लिखने की लगातार शिकायतें मिलनें पर जेडी ने नाराजगी जताई। कहा कि सभी डॉक्टर मरीजों को अस्पताल से दवा उपलब्ध कराएं। यदि कोई दवा उपलब्ध नहीं है तो जन औषधि केंद्र की ही दवा लिखें। दोबारा बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंंने गर्मी का मौसम आने से पहले पंखे, कूलर व एसी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें