महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विभाग की योजना ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, अपार आईडी, स्कूल चलो अभियान, नामांकन, मिड-डे-मील आदि की समीक्षा की। विद्यालय की विभिन्न समस्याओं, जलभराव, आने व जाने के रास्ते में हो रही कठिनाई और जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण को लेकर निर्देश दिए। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग में हो रहे नवाचार, इसरो लैब, स्मार्ट क्लास व टैबलैब के संबंध में जानकारी हासिल की। कहा कि शिक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाया जाए। शिक्षा विभाग में जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण किया जाए। बैठक में बीएसए राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)