फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उमाशंकर अध्यक्ष तो जगत बने संघ के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की जिलास्तरीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से जनपदीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन




बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी बात की गई। कामता शर्मा को संरक्षक और उमाशंकर सिंह राजपूत को अध्यक्ष चुना गया। जगत नारायण उपाध्यक्ष, रमेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जीशान उस्मानी महामंत्री बने। गणेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, दीपू पाल संयुक्त मंत्री और अर्चना गुप्ता संगठन मंत्री नियुक्त किए गए। आलोक दुबे प्रांतीय प्रतिनिधि, रूबी मिश्रा अंकेक्षक और नितेश कुमार मीडिया प्रभारी बनाए गए। इस दौरान आलोक द्विवेदी, पुष्पेंद्र राजपूत, हर्षित नगायच सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें