फोटो 04 एमएएचपी 12 परिचय-छात्र दिग्विजय का मुंह मीठा कराते माता-पिता व शिक्षक। संवाद
कबरई (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला राजीव नगर निवासी होनहार छात्र दिग्विजय ने कनिष्ठ सहायक के पद पर सफलता हासिल की है। किसान हाकिम सिंह के बेटे दिग्विजय सिंह का स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर चयन हुआ है। दिग्विजय की इस उपलब्धि पर परिजनों, गुरुजनों व शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। दिग्विजय सिंह की मां ममता सिंह एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। दिग्विजय ने मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। कहा कि यह सफलता माता-पिता के संस्कार, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने का संदेश दिया। दिग्विजय के शिक्षक राजू सिंह आदि ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।