फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोडवेज बसों की डीजल घटा, 56 चालकों से होगी वसूली

Tue, 03 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा डिपो में माह जनवरी की डीजल रिपोर्ट की हुई गहन समीक्षा में चालकों की लापरवाही सामने आई है। अलग-अलग रूट पर संचालित बसों में 320 लीटर डीजल घट गया है। अब डिपो प्रबंधन की ओर से 56 चालकों से 28,480 रुपये की वसूली की जाएगी। इस कार्रवाई से लापरवाह चालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महोबा डिपो की ओर से विभिन्न शहरों के लिए संचालित की जाने वाली बसों की जनवरी माह की डीजल रिपोर्ट की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि महोबा डिपो से लखनऊ, दिल्ली, मुरादाबाद, कानपुर, राठ, प्रयागराज, बांदा आदि स्थानों को जाने वाली बसों से 320 लीटर डीजल घट गया। इस मामले को परिवहन निगम ने गंभीरता से लिया। इस बसों में 56 चालकों की ड्यूटी लगाई गई थी। अब डिपो प्रबंधन की ओर से पांच नियमित व 51 संविदा परिचालकों से 28,480 रुपये की रिकवरी की जाएगी। डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों में डीजल घटना लापरवाही की श्रेणी में आता है। इन बसों में जिन चालकों की ड्यूटी लगाई गई थी उनके वेतन से यह रकम वसूल की जाएगी। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें