फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भक्तों ने नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं का किया विसर्जन

विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 19 परिचय-महोबा शहर के कीरत सागर तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचीं महिलाए
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। गणेशोत्सव को लेकर घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने का सिलसिला जारी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में स्थापित प्रतिमाओं को नौवें दिन तालाब में नम आंखों से विसर्जित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर में पंडालोंं के अलावा घरों में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। यहां सुबह-शाम आरती के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम कराए गए। मंगलवार को नाैवें दिन घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ विदा किया। भक्तिगीतों पर थिरकते ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब पहुंचे भक्तों ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारी। विजर्सन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रीनगर संवाद के अनुसार गणेशोत्सव पर बाल्मीक समाज की ओर से स्थापित गणेश पंडाल में शाम के समय भजन-कीर्तन के आयोजन हुए। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जल विहार मेले में निकले भगवान के विमान
कुलपहाड़। तहसील कुलपहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में जल विहार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंदिरों से मूर्तियों को विमान पर बैठा कर शोभायात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को गोरखा व बूढ़ी गांव में जलविहार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें राधा-कृष्ण की मूर्तियों को विमान के सिंहासन पर रखकर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

फोटो 22 एमएएचपी 19 परिचय-महोबा शहर के कीरत सागर तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचीं महिलाए

फोटो 22 एमएएचपी 19 परिचय-महोबा शहर के कीरत सागर तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचीं महिलाए

फोटो 22 एमएएचपी 19 परिचय-महोबा शहर के कीरत सागर तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचीं महिलाए

फोटो 22 एमएएचपी 19 परिचय-महोबा शहर के कीरत सागर तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचीं महिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें