फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिवालयोंं में जुटे भक्त, जलाभिषेक कर टेका माथा

Tue, 05 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
-रामकुंड ​स्थित उमंगेश्वर मंदिर में जला​भिषेक करते भक्त। स्रोत: पुजारी - फोटो : -रामकुंड ​स्थित उमंगेश्वर मंदिर में जला​भिषेक करते भक्त। स्रोत: पुजारी
विज्ञापन
महोबा। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरोंं में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध व शहद से अभिषेक कर माथा टेका। पूरे दिन घरोंं और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर, शिवतांडव मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, रामकुंड स्थित उमंगेश्वर मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में महिलाओंं के जत्थे भोर से ही रवाना हुए। भक्तों ने भगवान शिव की बेलपत्र, धतूरा, फूल से पूजा-अर्चना की।
उमंगेश्वर मंदिर में महिलाओं ने रामकुंड से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंगलगीत गाते हुए भगवान शिव के जयकारे लगे। द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए महिलाओंं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिवलिंग का विशेष अनुष्ठान कराया गया। बलखंडेश्वर मंदिर में पुलिस बल तैनात रहा। यहां मंदिर से 200 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई। रिमझिम बारिश के बीच भक्तों का शिव मंदिरों में आना-जाना पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें