फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री के न आने से मायूस लौटी भीड़

Mon, 20 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
student elecation - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चरखारी में सपा प्रत्याशी के समर्थन में नगर विकास मंत्री आजम खां की प्रस्तावित चुनावी सभा में नगर विकास मंत्री किसी कारण वश नहीं आ पाए। इससे सपा प्रत्याशी भी खासे मायूस दिखे। मुस्लिम मतदाताओं का सपा प्रत्याशी की तरफ ध्रुवीकरण कराने की गरज से सपा के नगर विकास मंत्री आजम खां का 20 फरवरी को दिन में 11 बजे चुनावी सभा का कार्यक्रम तय किया गया था। कार्यक्रम तय हो जाने से सभी वर्गों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन



अपराहन करीब तीन बजे खबर आई कि आजम खां का हेलीकाप्टर तकनीकि खराबी के कारण लखनऊ से उड़ान नहीं भर पा रहा है। इससे भीड़ में मायूसी छा गई। आधा घंटे बाद फिर एक अफवाह उड़ी कि आजम खां आ रहे है। पहले मौदहा में सभा करेंगे इसके बाद चरखारी में सपा प्रत्याशी की सभा करेंगे।

यह सुनते ही कुछ दूर तक चले गए लोग एक बार फिर वापस आ गए। चार बजे खबर आई कि आजम खां के हेलीकाप्टर में गड़बड़ी होने के बाद वह मौदहा से वापस जा रहे है। इससे सारा दिन सभास्थल पर नगर विकास मंत्री के न आने पर लोग मायूस होकर चले गए। हालांकि सभा में पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, सपा नेता नबी अहमद, मुइनुद्दीन उर्फ मुइया समेत तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें