फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो से जागरूकता को निकाली रैली

Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को बाइक रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गाें से निकली रैली में शामिल लोगों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ परमानंद चौराहे से  मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस के वाष्णेय कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार, डा. अवधेश मिश्रा डा. पीडी अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। रैली शहर के विभिन्न मार्गाें से होकर बजरिया तक पहुंची मुख्य चिकित्साधिकार ने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता के लिए जन जागरूकता महत्पूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाए। पोलियो मुक्त जिला बनाने में उन्होंने समाज सेवियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से निष्ठा से सेवा करने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि 17 जनवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो कार्यक्रम के पहले दिन महोबा के मकनियापुरा मदरसा में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव द्वारा दो बूंद जिंदगी की पोलियो दवा बूथ का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें