फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन आंदोलित हो गया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में 12 से अधिक पदाधिकारियों ने डीएम मृदुल चौधरी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि महोबा उत्तर प्रदेश का अति पिछड़ा जिला है। किसानों की बहुत सी समस्याएं ऐसी हैं, जिनका निराकरण किया जा सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को छला गया है और कंपनी बिना बीमा दिए भाग गई है।
उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में शिवम चंदेल, राजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, अब्दुल हमीद खान, अनिल प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी, अमर सिंह, अखिलेश दीक्षित, ऋषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें