फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार जारी

Wed, 24 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में चल रहा धरना व कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। मांगें पूरी न होने  पर इंजीनियरों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। यहां  25 फरवरी से  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। 

बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने लघु सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में धरना देकर विरोध जताया।  महासंघ के मंत्री केपी तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार इंजीनियरों के साथ भेदभाव कर  रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द ही समाधान न किया तो वह शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बड़ा आंदोलन किया जाएगा।   इंजीनियर एमपी भदौरिया ने कहा कि प्रांतीय संगठन के निर्देश पर जिला मुख्यालय में प्रतिदिन अलग अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है। इसके बाद भी  जिम्मेदार खामोश हैं।  इससे अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा।  इस मौके पर लालजी, जीतेंद्र, विनोद यादव, राजेश द्विवेदी सहित तमाम इंजीनियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें