महोबा। उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर शुक्रवार को बुंदेली समाज ने ग्रांटगंज का नाम बदलकर मुंशी प्रेमचंद वार्ड करने की मांग की है। इसको लेकर बुंदेलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि महोबा मुंशी प्रेमचंद की कर्मभूमि रही है और वह यहीं नवाब राय से मुंशी प्रेमचंद बने। वह महोबा के जिस ग्रांट गंज वार्ड में रहते थे। वह एक अंग्रेज अफसर ग्रांट के नाम पर है, जो सन् 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान मारा गया था। कई बार मांग के बाद भी इस वार्ड का नाम अभी तक नहीं बदला गया। संवाद